पानी के
बगैर जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। पानी पीना लगभग हर बीमारी का इलाज माना
जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक हमे रोज कम से कम 8 से 10 ग्लास तक पानी पीना चाहिए।
लेकिन हर चीज के कुछ फायदे होते है वैसे ही कुछ नुकसान भी होते हैं। पानी पीने का
सही तरीका खुद की सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिए जानना जरूरी है। आईए जानते हैं पानी पीने के सही तरीके-
- अपने दिन
की शुरूआत पानी के साथ करनी चाहिए। आप जितना पानी पी सके उतना ही पानी पीना चाहिए।
सुबह-सुबह पानी पीना आपके पूरे शरीर को साफ करने के लिए जरूरी होती है। इससे पानी ना
सिर्फ शरीर की गंदगी की सफाई करता है बल्कि आपको यह दिनभर में तरोताजा रखने में मददगार
साबित होता है।
- पानी का
एक-एक घूंट धीरे-धीरे पीना चाहिए।
- खाना
खाने के बाद कम से कम एक घंटे के बाद ही पानी पीना चाहिए। अगर आप खाने के तुरंत
बाद पानी पीते है तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आयुर्वेद के
अनुसार भोजन के बाद पानी पीना जहर के सामान होता है।
- कभी भी
खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए। इससे आपके घुटनों पर जोर पड़ता है और अर्थराइटिस
होने का खतरा रहता है।
- फ्रिज का
बेहद ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए। इसलिए पाचन क्रिया मंद होती है। कुछ लोगों को
ज्यादा ठंडा पानी पीने की आदत होती है। ज्यादा ठंडा पानी गुर्दे खराब कर देता है।
- खाने के
बाद मुंह और गले को साफ़ करने के लिए 1 या 2 घूंट गर्म या गुनगुना पानी लिया जा
सकता है ।

0 comments :