Showing posts with label ayurveda-in-hindi. Show all posts
Showing posts with label ayurveda-in-hindi. Show all posts

Sunday, 20 March 2016

क्या आप जानते हैं पानी पीने का सही तरीका क्या हैं? जानिए

healthpatrika.com     17:33:00    
पानी के बगैर जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। पानी पीना लगभग हर बीमारी का इलाज माना जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक हमे रोज कम से कम 8 से 10 ग्लास तक पानी पीना चाहिए। लेकिन हर चीज के कुछ फायदे होते है वैसे ही कुछ नुकसान भी होते हैं। पानी पीने का सही तरीका खुद की सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिए जानना जरूरी है। आईए  जानते हैं पानी पीने के सही तरीके-

know right way to drink water

- अपने दिन की शुरूआत पानी के साथ करनी चाहिए। आप जितना पानी पी सके उतना ही पानी पीना चाहिए। सुबह-सुबह पानी पीना आपके पूरे शरीर को साफ करने के लिए जरूरी होती है। इससे पानी ना सिर्फ शरीर की गंदगी की सफाई करता है बल्कि आपको यह दिनभर में तरोताजा रखने में मददगार साबित होता है।

- पानी का एक-एक घूंट धीरे-धीरे पीना चाहिए।

- खाना खाने के बाद कम से कम एक घंटे के बाद ही पानी पीना चाहिए। अगर आप खाने के तुरंत बाद पानी पीते है तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आयुर्वेद के अनुसार भोजन के बाद पानी पीना जहर के सामान होता है।

- कभी भी खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए। इससे आपके घुटनों पर जोर पड़ता है और अर्थराइटिस होने का खतरा रहता है।

- फ्रिज का बेहद ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए। इसलिए पाचन क्रिया मंद होती है। कुछ लोगों को ज्यादा ठंडा पानी पीने की आदत होती है। ज्यादा ठंडा पानी गुर्दे खराब कर देता है।

- खाने के बाद मुंह और गले को साफ़ करने के लिए 1 या 2 घूंट गर्म या गुनगुना पानी लिया जा सकता है ।

Tuesday, 8 March 2016

रोज एक चम्मच शहद खाएं, फिर जो फायदे होंगे हेरान कर देने वाले... जानिए

healthpatrika.com     12:59:00    
शहद का सबसे ख़ास गुण यह है कि ये कभी खराब नहीं होता। हमेशा उपयोगी बना रहता है। जैसे-जैसे यह पुराना होता जाता है वैसे-वैसे और अधिक उपयोगी होता जाता है।

1923 ई. के पिरामिड में एक रूसी वैज्ञानिक को एक शहद से भरा पात्र मिला। उस समय हेरान कर देने वाली बात यह थी कि यह शहद 3300 वर्ष पुराना होने के बावजूद खराब नहीं हुआ था। उसके स्वाद और गुणों में कोई अंतर नहीं आया था। इसलिए शहद या मधु का उपयोग भारत में पुराने समय से ही न सिर्फ खाने में, बल्कि पूजा-पाठ व धार्मिक रीतिरिवाज में भी किया जाता रहा है।

every day eat one spoon Honey

शहद स्वाद में तो बेहतरीन है ही साथ ही आयुर्वेद में इसे कई गुणों से भरी जबरदस्त औषधि भी माना गया है। तो आइए जानते हैं शहद खाने से होने वाले फायदों के बारे में...

- रोजाना दो चम्मच शहद खाना बालों के लिए भी लाभदायक होता है, ये बालों को गिरने से रोकता है। स्किन को ग्लोइंग और प्रॉब्लम बचाता बनाता है।

- नियमित रूप से कम से कम एक बड़ा चम्मच शहद का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। शरीर स्वस्थ, सुंदर और सुडौल बनता हैं।

- नियमित रूप से शहद खाने से पेट का कैंसर कभी नहीं होता है। इसमें ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ट्यूमर बनने से रोकते हैं।

- एक छोटी चम्मच त्रिफला और एक चम्मच शहद मिलाकर रात में सोते समय खाएं और ऊपर से दूध पी लें, पेट के सभी रोगों से छुटकारा मिल जाएगा ।

- ठंडे पानी में शहद मिलाकर रोजाना लेने से त्वचा का रंग साफ होता है और चेहरे पर लालिमा व कांति भी आ जाती है। रोज 25 ग्राम शहद दूध के साथ जरूर लें। इससे शरीर को ताकत मिलती है।

- शहद का नियमित सेवन करने से एलर्जी की समस्या नहीं होती है, क्योंकि इसमें विटामिन B1, B2, B3, B4, B6 होते हैं। यदि आप रोज शहद का उपयोग करते है तो आपके शरीर के हार्मोंन्स भी कंट्रोल में रहते हैं।

- रोजाना शहद का उपयोग करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही, कफ, अस्थमा और हाईब्लडप्रेशर की समस्या में भी फायदा होता है।

- नियमित रूप से शहद के सेवन से खून साफ होता है और दिल से संबंधित बीमारियां होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

- रोजाना शहद खाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। शहद का सेवन करने से डायजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है। बूढ़े लोग जिनका डायजेशन कमजोर हो चुका है, उनके लिए शहद बहुत फायदेमंद होता है।

- रोजाना शहद खाने से गले की खराश की समस्या भी नहीं होती है। शहद में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया को साफ करते हैं।

- बार-बार किडनी स्टोन की समस्या परेशान करती हो तो नियमित रूप से नींबू पानी में शहद मिलाकर पिएं यह समस्या नहीं होगी।

- रोजाना एक चम्मच शहद लेने से नींद बहुत गहरी आती है, गैस्ट्रिक समस्या खत्म हो जाती है।

Friday, 4 March 2016

केले के छिलकों का ये एक चौंका देने वाला फायदा जानकर हेरान रह जाओगे आप... जानिए

healthpatrika.com     12:53:00    
मस्से एक प्रकार की स्किन प्रॉब्लम है। जो आमतौर बच्चों के चेहरे और गर्दन व बड़ों को हाथ और उंगलियों पर होने वाले दर्दरहित फफोले होते हैं। इससे पहले कि ये किसी दर्द या बेचैनी का कारण बनें, इनसे छुटकारा पा लेना ही बेहतर उपाय है। अगर आपके किसी अंग पर सामान्य से थोड़ा बड़ा छाले हैं तो, आप कुछ घरेलू उपायों से इनसे छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन अगर आपको दर्दनाक मस्से हैं, तो इस मामले में आपके लिए डॉक्टर से परामर्श करना सबसे अच्छा है। 

use banana peels to get rid of warts

कैराला आयुर्वेद ग्रुप की डायरेक्टर गीता रमेश के अनुसार, आयुर्वेद में मस्से के लिए कई प्रभावी घरेलू उपचार हैं। शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि केले के छिलकों से भी इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। गीता के अनुसार, सामान्य और प्लान्टर वार्ट्स से छुटकारा पाने के लिए केले के छिलके प्रभावी होते हैं। क्योकि केले के छिलके पोटेशियम का एक बड़ा स्रोत हैं, इसलिए वे मस्सा दबाने और दर्द या बेचैनी कम करने में सहायक हैं। बेशक केले के छिलके पूरी तरह से मस्सा से छुटकारा पाने में मदद नहीं कर सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से राहत प्रदान करने और आगे के प्रसार को रोकने में प्रभावी हैं।

ऐसे करें केले के छिलकों का इस्तेमाल : -

  -  केले का छिलका लें और उसको अंदर वाले हिस्से की तरफ से मस्से पर रखें।
  -  आपको केले के छिलके का बैंड-एड की तरह मस्से पर लपेटना होगा।
  -  इसे पूरी रात मस्से पर लगा रहने दें।
  -  इस क्रिया को कुछ दिनों तक दोहराएं।
  - कई मामलों में छिलकों के इस्तेमाल से बेहतर परिणाम देखने को मिला है।

Wednesday, 24 February 2016

बालों की समस्‍याओं से छुटकारा पाने के लिए आजमायें ये 3 आयुर्वेदिक तेल...

healthpatrika.com     20:04:00    
स्‍वस्‍थ और घने बालों के साथ व्‍यक्तित्‍व में निखार अपने आप आ जाता है। हालांकि आज की जीवनशैली और प्रदूषण भरे वातावरण में बालों की सुंदरता को कायम रखना मुश्किल हो गया है। लेकिन यह इतना भी मुश्किल नहीं है क्‍योंकि आयुर्वेदिक तेलों से बालों से मसाज करआप अपने बालों को खूबसूरत बना सकते है। आइए कुछ आयुर्वेदिक तेलों के बारे में जानते हैं।

hair problem

आयुर्वेदिक तेल सिर में जा कर बालों की जड़ों को मजबूत करने का काम करते है यहां ऐसे ही कुछ तेलों की जानकारी दी गई है जो बालों की जड़ों और बालों को मुलायम करने के लिएबालों का झड़ना रोकने के लिएरुसी के लिएबालों को सफेद होने से बचाने के लिए और बालों को चमक व चिकना करने के लिए इस्‍तेमाल किया जा सकता है

1.गुडहल का तेल : इस तेल को लगाने से बाल काले और सुंदर हो जाते हैं। साथ ही यह तेल असमय बालों के सफेद होने से भी बचाता है और उसमें ब्‍लैक शाइन लाता है। इसके अलावा गुडहल का तेल बालों को पतला होने और झड़ने से भी रोकता है।

गुडहल का तेल बनाने की विधि :  गुडहल का तेल बनाने के लिए आपको 3 से 4 गुड़हल के फूल और मुठ्ठीभर पत्तियांएक चम्‍मच मेथी दाना और लगभग 250 ग्राम नारियल के तेल की जरूरत होती है। तेल बनाने के लिए सबसे पहले गुड़हल के फूल और पत्तियों को मिक्‍सी में पीसकर पेस्‍ट बना लें। फिर इसे एक बर्तन में लेकर इस पेस्‍ट में नारियल का तेल मिलाकर गर्म करें। इस पेस्‍ट को लगातार चलाते रहें। फिर इसमें मेथी दाना डालकर एक मिनट के लिए गर्म करें। ठंडा होने पर तेल को बोतल में भर लें। तेल का प्रयोग जब भी करेंहल्‍का गर्म जरूर करें।

2.आंवले का तेल : बालों के झड़नेअसमय सफेद होने और बालों की अन्‍य समस्‍याओं के लिए आंवले का तेल बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों के लिए सबसे अच्‍छा आयुर्वेदिक उपचार है। आंवला तेल में मौजूद विटामिन-C और आयरनकैल्शियमफॉस्‍फोरस जैसे पोषक तत्‍व बालों और स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करते है। पहले की महिलाएं आंवला को एक प्राकृतिक डाई के रूप में प्रयोग करती थी। आंवले का तेल सफेद हो रहे बालों को काला करने में मदद करता है।

आंवले का तेल बनाने की विधि : इस तेल को बनाने के लिए थोड़े से आंवले लेकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बारीक पेस्‍ट बना लें। इस पेस्‍ट को अपने हेयर ऑयल या फिर नारियल के तेल में मिलाकर बोतल के ढक्‍कन को कस के बंध कर दें। आंवले के तेल को अच्‍छे से मिक्‍स होने के लिए एक हफ्ते का समय लगेगा।एक हफ्ते के बाद तेल को छानकर किसी साफ बोतल में भर लें। इस तेल को आप अपने बालों में हफ्ते में एक या दो बार जरूर लगाएं। अपनी उंगलियों के पोरों को सिर पर हल्के-हल्के घुमाते हुए तेल लगाये। सिर धोने से 40 मिनट पहले यह तेल लगाएं।

3.भृंगराज तेल : आयुर्वेद में बालों के लिए भृंगराज को बहुत उपयोगी माना जाता है। इसे बालों का राजा कहा जाता है। आपके बाल झड़ रहे हो या आप रूसी की समस्‍या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो भृंगराज का इस्तेमाल आपके लिए अचूक औषधि साबित होगा। रोजाना भृंगराज तेल से बालों में मालिश करने से बाल काले और घने होते हैं। इससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है। इसे लगाने से बालों में रुसी भी कम होती है। यह सिर को ठंडक भी पहुंचाता है।

भृंगराज तेल बनाने की विधि : इसके लिए आप सबसे पहले भृंगराज के पत्तों का रस निकाल लें और उसमें उतनी ही मात्रा में नारियल का तेल मिलाकर धीमी आंच पर थोड़ी देर के लिए रख दें। केवल तेल रह जाए तो उसे उतार कर ठंडा कर लें। अगर धीमी आंच पर रखने से पहले आंवले का रस मिला लिया जाए तो तेल और भी अच्छा बनता है। इसके अलावा अगर बालों में रूसी हो या फिर बाल झड़ते हों तो इसके पत्तों का रस 15-20 मिलीग्राम लें। इस तेल का प्रयोग काफी फायदेमंद होता है।

© 2011-2014 Health Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.