Friday, 4 March 2016

केले के छिलकों का ये एक चौंका देने वाला फायदा जानकर हेरान रह जाओगे आप... जानिए

healthpatrika.com     12:53:00    

मस्से एक प्रकार की स्किन प्रॉब्लम है। जो आमतौर बच्चों के चेहरे और गर्दन व बड़ों को हाथ और उंगलियों पर होने वाले दर्दरहित फफोले होते हैं। इससे पहले कि ये किसी दर्द या बेचैनी का कारण बनें, इनसे छुटकारा पा लेना ही बेहतर उपाय है। अगर आपके किसी अंग पर सामान्य से थोड़ा बड़ा छाले हैं तो, आप कुछ घरेलू उपायों से इनसे छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन अगर आपको दर्दनाक मस्से हैं, तो इस मामले में आपके लिए डॉक्टर से परामर्श करना सबसे अच्छा है। 

use banana peels to get rid of warts

कैराला आयुर्वेद ग्रुप की डायरेक्टर गीता रमेश के अनुसार, आयुर्वेद में मस्से के लिए कई प्रभावी घरेलू उपचार हैं। शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि केले के छिलकों से भी इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। गीता के अनुसार, सामान्य और प्लान्टर वार्ट्स से छुटकारा पाने के लिए केले के छिलके प्रभावी होते हैं। क्योकि केले के छिलके पोटेशियम का एक बड़ा स्रोत हैं, इसलिए वे मस्सा दबाने और दर्द या बेचैनी कम करने में सहायक हैं। बेशक केले के छिलके पूरी तरह से मस्सा से छुटकारा पाने में मदद नहीं कर सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से राहत प्रदान करने और आगे के प्रसार को रोकने में प्रभावी हैं।

ऐसे करें केले के छिलकों का इस्तेमाल : -

  -  केले का छिलका लें और उसको अंदर वाले हिस्से की तरफ से मस्से पर रखें।
  -  आपको केले के छिलके का बैंड-एड की तरह मस्से पर लपेटना होगा।
  -  इसे पूरी रात मस्से पर लगा रहने दें।
  -  इस क्रिया को कुछ दिनों तक दोहराएं।
  - कई मामलों में छिलकों के इस्तेमाल से बेहतर परिणाम देखने को मिला है।

0 comments :

© 2011-2014 Health Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.