ब्रिटेन के
वैज्ञानिकों ने इस बात पर शोध किया है कि आखिर दूध सफेद क्यों होता है और बिस्किट
के बीच कई छेद क्यों होते हैं। इस शोध के बाद वैज्ञानिकों कहते हैं कि दुनियाभर
में दूध के मुकाबले शायद ही कोई ऐसा पेय पदार्थ हो जो ताकत देने के साथ ही सबसे
अधिक बिकता है।
छोटी उम्र से लेकर
बड़े-बुजुर्गों में दूध पीने से ताकत और ताजगी का अहसास होता है। वैज्ञानिकों ने रिसर्च
'दूध के रंग' को लेकर की है और दावा किया है कि दूध
में 87 फीसद पानी और 13 फीसद फैट, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल आदि से मिलकर बना होता है। यही वजह
है कि रिसर्च में फैट, प्रोटीन, विटामिन
आदि की वजह से ही दूध का रंग सफेद बताया गया है।
वहीं इसके साथ-साथ, बाजार में उपलब्ध होने वाले ज्यादातर बिस्किट में कई छेद मौजूद होते
हैं। रिसर्च में बताया गया है बिस्किट को अच्छी तरह से पकाने के लिए इसके बिच में
छेद रखे जाते है। इन छेदों की वजह से बिस्किट आसानी से पक जाता है और उसके कच्चे
रहने की तमाम संभावनाएं कम हो जाती हैं।

0 comments :