दरअसल, गर्मी के शुरू
होते ही पैरों का रूखा होना और एड़ियों का फटना शुरू हो जाता है। सभी तरह की क्रीम, चिकने पत्थर पर पैरों का घिसना और अन्य सभी प्रकार के उपाय भी फेल हो जाते
हैं।
ऐसे में निराश होने
की जरूरत नहीं है। इन स्थितियों में नींबू का ये रामबाण नुस्खा अपनाइए। इससे आपके
पैर सॉफ्ट रहेंगे और सुंदर व कोमल दिखेंगे।
ऐसा करने के लिए आपको
रातों में कटा हुआ नींबू मोजे में रखकर सोना होगा। इससे रात भर आपकी एड़ी मॉश्चराइज
होते रहेगी जिससे गर्मी में एड़ियों के फटने की समस्या नहीं होगी।
नींबू
का उपयोग ऐसे करे :-
-सर्वप्रथम हो सके तो
नींबू को पूरे पैर और तलवों में अच्छी तरह रगड़ लें।
-फिर बचे हुए नींबू
से पूरी एड़ी को ढक लें।
-बड़े साइज का नींबू
लें जिससे पूरी एड़ी अच्छी तरह से ढक जाए।
-अब मोजा पहनें जिससे
कि नींबू हिलेगा भी नही।
मोजे में नींबू को एक
से दो घंटे भी रख सकते हैं। बेहतर परिणाम के लिए पूरी रात नींबू को मोज़े में रखकर
सोएं। अगले दिन से ही आपको परिणाम दिखने लगेगा।
आपको बता दे कि नींबू
का रस केमीकल पीलिंग के तौर पर काम करता है जो एड़ियों पर से फटी और ड्राई स्कीन
उतार कर नई स्कीन लाने में मदद करता है। साथ ही नई स्कीन को कोमल बनाए रखता है।
इसके परिणाम अगले दिन से ही मिलने शुरू हो जाते हैं।
नींबू के मोज़े में
रखने से फटी एड़ियां ठीक होती है, पैरों
की ड्रायनेस दूर होती है, तलवों को मुलायम रहते है तथा पैर साफ रहते है ।

0 comments :