Sunday, 1 May 2016

अब सफेद बालों की टेंशन खत्म, आ गया है रामबाण नुस्खा

healthpatrika.com     22:11:00    

उम्र 20 की हो या 60 की अब सफेद बालों की समस्या आम बात हो गई है। पहले तो एक उम्र के बाद ही लोगों के बाल सफेद होना शुरू होते थे। लेकिन अब खानपान की अनियमितता और रहन-सहन में बदलाव के कारण बाल सफ़ेद आम बात हो गई है। कभी-कभी सफेद बालों के कारण शर्मिंदा भी होना पड़ता है।

hair health tips and gharelu nuskhe for white hair in hindi

लोगों को सफेद बालों की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई कम्पनियों ने ढेरों उत्पाद बाजार में उतारे। लेकिन केमिकल के प्रभाव से बनाए गए, इन उत्पादों पर पूर्णतया विश्वास कर पाना भी मुश्किल है। आप की इन छोटी लेकिन शर्मिंदा करने वाली समस्या से निजात दिलाने के लिए ही हम आप के लिए लाए हैं। कुछ आसान और सटीक घरेलु नुस्खे। जो आपको इन सफेद बालों की समस्या से निजात दिलाने में सहायता करेंगे।
यह करे :- 

1.चाय पत्ती :- चाय पत्ती का उपयोग बालों को काला करने के लिए किया जा सकता है। चाय की पत्त‍ी को सबसे पहले पानी में डाल अच्छी तरह से उबाल ले। अब उबले हुये पानी को छान ले। अब उस पानी से बालो को धो लें। ऐसा करने से बाल धीरे-धीरे काले होने लगते है।

2.ब्लैक कॉफी :- ब्लैक कॉफी पीने के साथ-साथ सफेद बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। बहुत ही कम लोगों को पता होगा की ब्लैक कॉफी से बालों को भी काला किया जा सकता है। ब्लैक कॉफी को पहले गरम पानी में मिला कर गाढ़ा घोल बना लें। इसके बाद मेहंदी जैसे लगा लें। जब यह लेप सूख जाए तब गुनगुन पानी से धो लें।

3.आंवला :- आंवले का उपयोग बालों को काला करने में काफी बेहतर माना गया है। आंवले का उपयोग करने के लिए सबसे पहले कच्चे आंवले को पानी में अच्छी तरह से उबाल लें और उसका गाढ़ा पेस्ट तैयार करे। और फिर इस पेस्ट को बालों की जड़ों पर लेप की तरह लगाएं तथा कुछ घंटे बाद पानी से बालों को धो लें। इस प्रयोग से आपके बाल जल्द ही एकदम काले और चमकदार हो जाएंगे।

4.करी पत्ता :- अब तक आप ने करी पत्ते का उपयोग स्वादिष्ट भोजन बनाने में ही किया होगा। लेकिन इन छोटे-छोटे पत्तों के अनेकों फायदे हैं। इसका उपयोग आप अपने बालों को काला करने में भी किया जा सकता हैं। करी पत्ते को नारियल तेल में तड़का लगा लें। इसके बाद तेल को ठंडा करके एक बोतल में रख लें और हर दिन बालों की जड़ों पर लगाएं। ऐसा करने पर आपके सफेद बाद धीरे-धीरे काले हो जाएंगे।

5.आम की गुठली :- बालों को प्रकृतिक काला करने में आम की गुठली के अंदर का सफेद भाग भी बहुत  लाभदायक होता है।

0 comments :

© 2011-2014 Health Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.