Saturday, 16 April 2016

केसर से होते हैं ये 5 हेरान कर देने वाले फायदे... जानिए

healthpatrika.com     07:56:00    

केसर के त्वचा और बालों सहित आपके स्वास्थ्य के लिए भी अनेक फायदे होते हैं। केसर की छोटी-छोटी पत्तियों का इस्तेमाल खाने-पीने में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इसका औषधीय गुणों के लिए भी प्रयोग किया जाता है। इसमें गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने और बेड कोलेस्ट्रॉल कम करने की क्षमता होती है, जिस वजह से ये आपके दिल के लिए अच्छा होता है। आइये जानते हैं इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ...

these are some health benefits of saffron

1.मेमोरी तेज़ करता है :- एक अध्ययन के अनुसार, केसर में अल्जाइमर रोग से बचाने और उसके लक्षणों को कम करने की क्षमता होती है। इसका इस्तेमाल अल्जाइमर की दवा डोनेपिजिल (donepezil) में भी किया जाता है। केसर के एंटी- एमीलोइड़ोजेनिक (anti-amyloidogenic) गुण उम्र से संबंधित मेमोरी नुकसान को रोकने में सहायक हैं।

2.कैंसर का खतरा कम करता है :- केसर शरीर में ट्यूमर को बढ़ने से रोकने और कम करने में सहायक है। केसर कार्सिनोजन की रोकथाम कर स्किन कैंसर के जोखिम को कम करने में भी मददगार है। केसर में कीमोथेरेपी के दुष्प्रभावों का मुकाबला करने की भी क्षमता होती है।

3.पेट सही रखता है :- इसके एनाल्जेसिक गुण पेट दर्द और गैस की परेशानियों से राहत प्रदान करते हैं। इसके एंटी-टेम्पेनाइट गुण आतों में गैस बनने से रोकते हैं और पाचन को दुरुस्त रखते हैं। ये पेट की ऐंठन को भी कम करने में मददगार है। 

4.दिल को स्वस्थ रखता है :- केसर गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर और बैड कोलेस्ट्रॉल घटाकर आपको दिल की बीमारियों से बचाता है। केसर में क्रोसेटिन (Crocetin) नाम का एक यौगिक होता है, जो आपके दिल को स्वस्थ रखने में मददगार है।

5.दृष्टि सुधार में सहायक :- जर्नल ऑफ इन्वेस्टिगेटिव ओफ्थैल्मालोजी एंड विजुअल साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, केसर ऑक्सीडेटिव डैमेज के खिलाफ रेटिना की रक्षा के लिए जाना जाता है। केसर से मैक्युला में रक्त वाहिकाओं के डैमेज के कारण होने वाले मैकुलर डिजेनेरेशन को भी रोका जा सकता है। रेटिना की क्षति शरीर में उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर के कारण भी हो सकती है। केसर में कोलेस्ट्रॉल कम करने के गुण होते हैं।

1 comment :

© 2011-2014 Health Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.