Tuesday, 26 April 2016

रोज सिर में लगाये प्याज फिर जो फायदे होंगे हेरान कर देने वाले... जानें!

healthpatrika.com     21:16:00    

प्याज सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। प्याज में सल्फर पाया जाता है, जो कि बालों को दुबारा उगाने में और  गिरते बालों को रोकने में मददगार है।  प्याज के रस को लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। प्याज में एक प्रकार का रसायन होता है जिससे बाल मोटे व घने बनते हैं। तो जानिए प्याज का हैयर पैक कैसे बनाते हैं...

onion is an natural gharelu nuskhe to fight hair fall in hindi

प्याज का रस और शहद मिला कर बालों की जड़ों में लगाएं। इसे हफ्ते में दो-तीन बार लगाये। प्‍याज-लहसुन पेस्‍ट भी बेहद कारगर है। इस हेयर मास्क को महीने में एक बार लगाएं। इसे लगाने से बालों की लंबाई बढ़ेगी और बाल कम झड़ेंगे। जिन लोगों के बाल बहुत कम उगते हैं, उन्हें यह मास्क जरुर ट्राई करना चाहिये।

बालों को धोने से आधा घंटा पहले सिर में प्याज और लहसुन का पेस्ट लगा कर रखें। इससे बालों में ऐसी चमक आएगी कि आप भी देख कर हैरान रह जाएंगे। प्याज पीसकर उसका रस निकाल लें। रस से कुछ देर सिर की मालिश करें। आधे घंटे बाद बालों को धो डालें। कुछ दिनों फर्क खुद महसूस करेंगी। प्याज का रस हेयर ऑयल में मिलाकर भी काम में लिया जा सकता है।

प्याज के रस में ऑलिव ऑयल और नारियल तेल मिलाकर बालों में लगाएं। इसे जड़ों में न लगाएं। कम से कम दो घंटे लगा रहने दें। इस पैक को आप रोज लगा सकती हैं। इसी तरह बियर और नारियल तेल के साथ प्याज का गूदा मिलाकर लगाने से भी बाल घने और चमकदार होंगे।

0 comments :

© 2011-2014 Health Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.