आखिर आजकल खुबसूरत
बाल हर कोई चाहता है लेकिन इस व्यस्त दिनचर्या के चलते बालों का ख्याल रखना
मुश्किल होता जा रहा है। घर पर बालों को धोना ही कई महिलाओं को कई मुश्किल खड़ी कर
देता है जिसके लिए वह महंगे पार्लर में जा कर हेयर स्पा आदि लेती हैं। लेकिन आपको
बता दे कि बालों की समस्याओं के लिए आपके घर में एक रामबाण घरेलु नुस्खा (Gharelu
Nuskhe) मौजूद है।
बालों का झड़ना, असमय सफेद होना, और रूसी की समस्या तो आम हो गई है।
बालों की इन उलझनों के लिए प्याज एक वरदान है। प्याज बालों को झड़ने, रुसी, सफेदी और गंजे होते सिर की समस्याओं को दूर
करती है।
प्याज हमारे घर में
आसानी से मिल भी जाता है। प्याज में सल्फर (Sulfur) नामक
मिनरल भरपूर मात्र में होता है , जो के बालों के विकास के
लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। प्याज आपके बालों के बढ़ने की रफ़्तार को दोगुना तक
बढ़ा सकता है।
प्याज भूरे रंग के
बालों का उगना और बालों का झडना रोक सकता है। हमारे बालों का विकास हमारे जींस (Genes) पर निर्भर करता है , लेकिन कई कारणों की वजेह से
हमारे बालों का विकास रुक जाता है या कम हो जाता है।
ऐसे करे उपयोग :-
बालों को झड़ने से
रोकने के लिए बालों पर प्याज़ के प्रयोग का सबसे बेहतरीन तरीका प्याज को रस के रूप
में प्रयोग करना है। सबसे पहले आप, 3-5 प्याज
छीलें और उन्हें अच्छे से पीस लें। इस पेस्ट को अपने हाथों से निचोड़कर इसका रस
निकाल लें। अब इस रस को अपने सिर पर तथा बालों पर लगाएं।
इसे सिर पर आधे घंटे
तक रहने दें एवं एक हलके शैम्पू का प्रयोग करके इसे धो ले। हफ्ते में 3 बार ऐसा
करने से अच्छे परिणामों मीलेंगे।
बाल उगायें :–
एक कटोरी में 2 चम्मच
शहद लें और इसमें एक चौथाई कप प्याज का रस डालें। इन दोनों को अच्छे से मिलाएं एवं
सिर पर मसाज करते हुए धीरे-धीरे लगाएं। अच्छे परिणामों के लिए इसका का प्रयोग
हफ्ते में 3 बार करें।
प्याज, ऑलिव ऑयल, नारियल तेल पैक :-
इस पैक को बनाने के
लिये कुछ प्या,ज ले कर पीस ले और उसका रस निकाल ले। उसमें
एक चम्मरच ऑलिव ऑयल और नारियल तेल मिलाइये। इस मिश्रण को बालों में लगाइये,
बालों की जड़ों में इस तेल को न लगाएं। इसे 2 घंटे तक लगा रहने के
बाद शैंपू से धो लें। इस पैक को आप रोज लगा सकते
हैं। इससे बल काले और घने होंगे।
(Gharelu
Nuskhe In Hindi)




