आजकल के छोटे-छोटे
बच्चों में कई ऐसी बीमारियां देखने को मिल रही हैं, जो अधिक उम्र में हुआ करती थी जैसे डायबिटीज। ऐसा सिर्फ इसीलिए होता है
क्योंकि बच्चों की खानपान और जीवन शैली बेहद बदल गई है। आजकल के बच्चे पौष्टिक
खाना खाने के बजाय जंकफूड अधिक शौक से खाते हैं।
जिससे कई
नई बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। क्या आपको मालूम है बच्चों के लिए
संतुलित आहार बहुत जरूरी होता है। इतना ही नहीं बच्चों का विकास संतुलित आहार पर
ही निर्भर करता है। जानिए बच्चों के संतुलित आहार के बारे में कुछ और मत्वपूर्ण बातें।
बच्चों की
सही परवरिश में उनके खाने-पीने का सही खयाल रखना बेहद जरूरी अंग है। बच्चे अकसर
आनाकानी करते हैं और आपकी बात नहीं सुनते हैं। ऐसे में जरूरी है कि खाने में उनकी
पसंद और पौष्टिकता का सही तालमेल बैठाया जाए।
बच्चे
के लिए जरूरी पौष्टिक तत्व :-
कैलोरी-
पांच साल से ऊपर के बच्चे को पूर्ण कैलोरी मिलनी चाहिए। जिससे बच्चा अधिक से अधिक
सक्रिय रह सकें। हाई कैलोरी देने का मतलब यह नहीं कि आप बच्चे को तला हुआ खाना
खिलाएंगे बल्कि आपको बच्चे को दूध देना चाहिए और साथ ही अनाजयुक्त खाद्य पदार्थ भी
देने चाहिए।
प्रोटीन-
बढ़ते बच्चों के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी तत्व होता है। बच्चो की मांसपेशियों के सही से विकास के लिए
और हड्डियों में मजबूती लाने के लिए प्रोटीन बहुत आवश्यक होता है। इसके लिए बच्चो
को पनीरयुक्त खाद्य पदार्थ और दूध,
अंडे इत्यादि देने चाहिए।
मिनरल्स
एंड विटामिंस- बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए
जरूरी है उन्हें विटामिन और मिनरल आहार अधिक मात्रा में दिया जाएं। बच्चों को ऐसे
पौष्टिक पदार्थ देने चाहिए जिनमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में हो (जैसे- दूध)।
विटामिन और आयरन के लिए बच्चों को अधिक से अधिक हरी पत्तेदार सब्जियां देनी चाहिए।
फल-
फलों में विटामिन, आयरन और अन्य
पौष्टिक तत्व पर्याप्त मात्रा पाए जाते हैं। बच्चों को अधिक से अधिक फलों का जूस
और मौसमी फलों का सेवन करवाना चाहिए। बच्चों को अंगुर, सेब,
संतरा इत्यादि फलों की सलाद या जूस पिलाया जा सकता है।
पानी और फाइबर- बच्चों के स्वास्थ्य
के लिए पानी का महत्व बहुत अधिक है, ऐसे
में बच्चों को अधिक से अधिक पानी पिलाना चाहिए और सूप जैसे तरल पदार्थ भी पिलाना चाहिए।
इसके साथ ही बच्चों को फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ देने चाहिए जिससे बच्चों में
पानी की कमी ना हो सकें।
कैसे
दें बच्चों को संतुलित आहार :-
- बच्चों
को संतुलित आहार की आदत डालने के लिए जरूरी है कि आप प्रतिदिन अपने बच्चें को 5
अलग-अलग उसकी पसंद के पौष्टिक खाद्य पदार्थ दें।
- बच्चों
को खिलाने-पीलाने के लिए जिद ना करें बल्कि बच्चे को प्यार से समझाएं।
- बच्चों
के खाने को कलरफुल बनाने के लिए बच्चों के लिए सलाद,
कच्चे फल और सब्जियां काट कर दें जिससे बच्चें शौक-शौक में उसे
खाएं।
- बच्चों
को बाहर खेलने की इजाजद दें जिससे बच्चों को अधिक भूख लगेगी तो वह अधिक खाना
खाएगा।
- बच्चों
को पौष्टिक खाना खाने की आदत डालें और जंकफूड से तो बच्चों को दूर ही रखें।
अपरोक्त नियमो
का पालन व्यवहारिक जीवन में नियम के साथ कराने से आप अपने बच्चों के बेहतर
स्वास्थ्य व भविष्य को सुनिश्चित कर सकतें हैं।

0 comments :