Thursday, 28 April 2016

अगर मच्छरों से हैं परेशान तो घर के अंदर रखें ये 6 पौधें और पायें छुटकारा

healthpatrika.com     22:26:00    

गर्मियां आते ही मच्छर जीना हराम कर देते हैं। अगर मच्छर थोड़े ज्यादा हो जाएं तो रात की नींद भी मुश्किल कर देते हैं। आजकल मच्छर भगाने के लिए बाज़ार में कई प्रॉडक्ट मौजूद हैं, लेकिन अगर आप नैचुरल तरीका अपनाना चाहते हैं तो एक्सपर्ट अनुसुइया शर्मा की सलाह से घर में कुछ ख़ास पौधे लगाएं। फिर सो सकते है आप चेन की नींद। तो आइये जानते है उन 6 पौधों के बारे में...

gharelu nuskhe natural mosquito repelling plants for your home

1. तुलसी : अपनी बालकनी या खिड़की पर तुलसी का पौधा रखें। तुलसी में एक अलग गंध होती है जो मच्छरों को दूर भगाती है। अगर मच्छर काट ले तो इसकी पत्ती को रगड़ने से राहत भी मिलती है।

2. लेमन बाम : ये पुदीना जाति का एक पौधा होता है जो आसानी से मिल जाता है। इसके फूल में एक तेज़ गंध होती है जो मच्छरों को दूर रखती है। ये छाया में आसानी से रहते हैं, इसलिए आप इसे अपने कमरे के एक कोने में रख सकते हैं।

3. सिट्रानेला : मच्छर से बचने के लिए आप जो मॉस्किटो रैपलेंट क्रीम लगाते हैं, उसमें सिट्रानेला पाया जाता है। ये एक पौधा होता है जिसमें ख़ास अरोमा होता है। ये मच्छरों को दूर रखता है। इसे आप अपने दरवाज़े के पास या घर में अंदर रख सकते हैं।

4. गेंदे का पौधा : गेंदे का पौधा खूबसूरत हो तो होता ही है, साथ ही ये मच्छरों से भी छुटकारा दिलाता है। इसमें पायरेथ्रम (pyrethrum) नाम का एक तत्व होता है जिसकी वजह से यह मच्छरों को दूर रखता है। अपनी बालकनी में इसे लगाएं, खूबसूरती बढ़ेगी और मच्छरों से भी छुटकारा मिलेगा।

5. कैटनिप : कीड़े मारने वाली ज्यादातर दवाओं में कैटनिप पाया जाता है। आप कैटनिक का पौधा अपनी बालकनी या गार्डन में उगा सकते हैं, जिससे मच्छर नहीं आएंगे।

6. लैवेंडर : लैवेंडर का खूबसूरत फूल अगर पौधे समेत आपके घर के अंदर रहेगा तो मच्छरों से बचाव तो होगा ही साथ ही आपके घर की शोभा भी बढ़ाएगा। जी हां, ये फूल मॉस्किटो रैपलेंट जैसे काम करता है।
तो आप भी लगाये ये 6 पौधे फिर नही आयेंगे मच्छर और आप सो सकेंगे चेन की नींद।


0 comments :

© 2011-2014 Health Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.