बालों का
झड़ना और असमय गंजापन आज एक गंभीर समस्या है। वर्तमान में तनाव और बहुत अधिक
प्रदूषण के कारण बाल झड़ने लगे हैं। हम घंटों ट्रैफिक में फंसे रहते हैं जिसके
कारण गाडि़यों से निकलने वाले धुएं का असर बालों पर भी बहुत अधिक पड़ता है और परिणामस्वरूप
बाल झड़ते हैं।
अनियमित
दिनचर्या और काम के दबाव के कारण तनाव ने लगभग सभी को अपनी गिरफ्त में लिया है
जिसके कारण बाल झड़ते हैं। अस्वस्थ खानपान और आनुवांशिक कारण भी बालों के गिरने का
एक महत्वपूर्ण कारण हैं। लेकिन इसके उपचार के लिए सबसे अच्छी दवाईया आपके किचन में
मौजूद हैं। जानिए कैसे चुकंदर के प्रयोग से आप झड़ते बालों का उपचार कर सकते हैं।
यह
करें :-
- चुकंदर
के पत्तों को लेकर पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा न हो जाये।
- अब
पत्तियों को निचोड़कर अच्छे से पेस्ट बना लीजिए।
- अब इस
पेस्ट में एक चम्मच हीना मिलाकर अपने सिर पर अच्छे से इस पेस्ट को लगायें।
- इस पेस्ट
को 20 से 25 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। फिर बालों
को अच्छी तरह धो लें।
- इस तरीके
को अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसे सुबह के वक्त हफ्ते में 3 से 4 बार उपयोग करें।
- इसके अलावा
चुकंदर के पत्ते और हल्दी पावडर मिलाकर सिर की त्वचा पर लगाना भी अच्छा उपाय है। इस पेस्ट को रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है।
- चुकंदर
के रस में थोड़ा सा सिरका मिलाकर सिर में लगाएं या फिर चुकंदर के रस में अदरक का
रस मिलाकर बालों में मसाज कीजिए और सुबह बालों को अच्छी तरह से धो लीजिए।
चुकंदर
कैसे उपयोगी है :-
- चुकंदर
में विटामिन-B और विटामिन-C, फॉस्फोरस,
कैल्सियम, प्रोटीन आदि जरूरी तत्व होते हैं जो
बालों के विकास में सहायक होते हैं। ये तत्व एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह हैं जो कि
बालों को प्राकृतिक रूप से निखारते भी हैं।
- चुकंदर
से सिर के खुले रोमछिद्र बंद होते हैं जिससे बालों को मजबूती मिलती है।
- पोटैशियम
की कमी भी बालों के झड़ने का प्रमुख कारण है और चुकंदर में पोटैशियम होता है।
- अगर आप
बालों को बढ़ाना चाहते हैं तो रोज चुकंदर का जूस पियें। इसके अलावा पालक और गाजर
का जूस भी बालों को मजबूती प्रदान करता है।

0 comments :