Wednesday, 24 February 2016

रात को अच्छी नींद लेनी हो, तो सोने से पहले रोज पिये दूध....

healthpatrika.com     13:08:00    

कई लोगों में अक्सर यह समस्या पाई जाती है कि उन्हें रात में नींद नही आती है या फिर रात में बीच-बीच में आंखे खुल जाती है। इसके लिए वे रात को नीदं आने के लिए नींद की दवाई आदि लेकर सोते है। लेकिन आप बिना दवाई लिए भी पूरी नींद का आनंद ले सकते है। जी हां, एक अध्ययन से पता चला है कि यदि रात को सोते समय गाय का दूध पीकर सोये तो इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

for good sleep in night have drink milk

दक्षिण कोरिया के युमयांग रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑर न्यूरोसाइंस के शोधकर्ताओं ने यह पता लगाया है कि रात के समय पीए गए दूध में विशेषरूप से ट्रीप्टोफेन और मेलाटोनिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। मेलाटोनिन एक ऐसे हार्मोन्स होते है, जो कि सोने और उठने के चक्र को नियंत्रित करते हैं। ट्रिप्टोफेन सेरोटोनिन और मेलाटोनिन में बदल जाता है।

चूहों पर किया रिसर्च : चूहों पर किये गये रिसर्च के दौरान  कुछ चूहों को दिन में दूध, कुछ चूहों को रात में दूध तथा पानी और डायजेपाम दिया गया और फिर उन्हें 20 मिनट के लिए घूमने वाले सिलेंडर पर रख दिया गया। अध्ययन में यह पाया गया कि नींद से भरे चूहे को सिलेंडर पर रूकने में काफी परेशानी हुई। दिन में दूध पीने वाले चूहों के मुकाबले रात में दूध पीने वाले चूहे एक घंटे बाद कम एक्टिव दिखाई दिए।


शोधकर्ताओं ने बताया कि लंबे समय से दूध को सोने के लिए उपयोग मे लाया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि “दूध को बढ़ावा देने वाले प्रभावों के लिए मनोवैज्ञानिक संघ को जिम्मेदार ठहराया है और इसमें नींद को बढ़ावा देने वाले घटक की मात्रा काफी होती है”। अध्ययन ने बताया कि निष्कर्ष सलाह देते हैं कि रात के समय दूध पीने से नींद संबंधित परेशानियां खत्म हो जाती हैं और चिंता-विकार जैसे समस्याओं के उपचार के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यह अध्ययन जरनल ऑफ मेडिसिनल फूड में प्रकाशित हुई थी।

0 comments :

© 2011-2014 Health Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.