Showing posts with label weakness. Show all posts
Showing posts with label weakness. Show all posts

Saturday, 13 February 2016

ये घरेलू नुस्खे अपनाएं और दूर भगाएं शरीर की कमजोरी

healthpatrika.com     15:04:00    
कार्यशैली और खान-पान की वजह से लोगों शारीरिक व मानसिक कमजोरी आजकल ऐसी आम समस्याएं हो चुकी हैं। इन समस्याओं ने हर उम्र के लोगों को घेर रखा है और इन समस्याओं के चलते न आदमी अपना काम ध्यान से कर सकता और न स्वस्थ रह पाता है। ऐसे में यदि आप शारीरिक और मानसिक कमजोरी की समस्याओं से परेशान हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ घरेलू आसान नुस्खे। इन नुस्खों को अपनाकर किसी भी उम्र का व्यक्ति अपनी कमजोरी दूर कर जवानी जैसा जोश महसूस करने लगेगा। तो आइये जानते है ....

gharelu nuskhe to get rid of weakness


- शारीरिक शक्ति बढ़ाने के लिए रोजाना आंवले का मुरब्बा खाएं। तथा रोज केले खाएं और दूध पीएं।

- अश्वगंधा चूर्ण और बिदारीकंद को 100-100 ग्राम की मात्रा में लेकर बारीक चूर्ण बनाएं और आधा चम्मच चूर्ण दूध के साथ सुबह और शाम लें। यह मिश्रण कमजोरी दूर कर शरीर को ताकत प्रधान करता  है।

- कमजोरी दूर करने के लिए अनार के छिलकों को सुखाकर पीसकर रोज सुबह और शाम एक चम्मच चूर्ण खाएं।

- 100 ग्राम अजवायन को सफेद प्याज के रस में भिगोकर सुखाएं, ऐसा तीन बार करने के बाद इसे कूटकर किसी बोतल में भरकर रख लें। इसके बाद रोज आधा चम्मच चूर्ण एक चम्मच पिसी हुई मिश्री के साथ मिलाकर खाएं। इसके ऊपर से हल्का गर्म दूध पी लें। करीब-करीब एक महीने तक इस मिश्रण का उपयोग करने से कमजोरी दूर होगी।

- रात को सोने से पहले रोज लहसुन की दो कलियां खाएं। इसके बाद थोड़ा-सा पानी पिएं।

-आंवले के चूर्ण में मिश्री पीसकर मिला लें तथा रोज रात को सोने से पहले लगभग एक चम्मच चूर्ण लें।

- रोज रात को सोते समय चार-पांच छुहारे, दो-तीन काजू व दो बादाम को 300 ग्राम दूध में खूब अच्छी तरह से उबालकर और पकाकर दो चम्मच मिश्री मिलाकर पियें।

- कमजोरी में जल्दी लाभ लेने के लिए धाय के फूल, मुलेठी, नागकेशर, बबूलफली बराबर मात्रा में लें तथा इसमें इसकी आधी मात्रा में मिश्री मिलाकर पीस लें। इस चूर्ण का 5-5 ग्राम की मात्रा में सेवन लगातार एक माह तक करें।

- एक चम्मच शहद में एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करें।

- पुनर्नवा की जड़ों का रस (दो चम्मच) दूध के साथ एक माह तक सेवन करने से बूढ़े व्यक्ति भी युवा की तरह ताकत महसूस करने लगते है।


- 100 ग्राम कौंच के बीज और 100 ग्राम तालमखाना को कूट-पीसकर चूर्ण बना लें। इसमें 200 ग्राम मिश्री पीसकर मिला लें। हल्के गर्म दूध में आधा चम्मच चूर्ण मिलाकर पीएं।

© 2011-2014 Health Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.