Showing posts with label skin. Show all posts
Showing posts with label skin. Show all posts

Saturday, 20 August 2016

बड़े काम की चीज है छोटी सी लौंग, फ़ायदे जानकर हेरान रह जायेंगे आप... जानिए!

healthpatrika.com     09:39:00    
नई दिल्ली : लौंग की भारतीय खाने में एक खास जगह है। इसके उपयोग से खाने में स्वाद और महक के साथ-साथ कुछ अहम गुण भी जुड जाते हैं। इसका उपयोग तेल व एंटीसेप्टिक रुप में किया जाता है। लौंग में आपके स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के कई गुण होते हैं। 
benefites-of-cloves-gharelu-nuskhe-in-hindi

लौंग में होने वाला एक खास तरह का स्वाद इसमें होने वाले एक तत्व युजेनॉल की वजह से होता है, यही तत्व इसमें होने वाली एक खास तरह की गंध को पैदा करता है। हालांकि लौंग हर मौसम में हर उम्र के व्यक्तियों के लिए फायदेमंद होती है पर सर्दी के मौसम में इसकी खास उपयोगिता है क्योंकि इसकी तासीर बहुत गर्म होती है।

लौंग के तेल की तासीर काफी गर्म होती है और इस कारण इसे बहुत सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए। जब आप अपनी त्वचा पर इसे लगाएं तो किसी चीज़ के साथ मिलाकर ही लगाएं।

आइये जानते है  लौंग के क्या-क्या फायदे होतें है...

1. दांतों में होने वाले दर्द में लौंग के इस्तेमाल से राहत मिलती है और यही कारण है कि 99 प्रतिशत टूथपेस्ट में होने वाले पदार्थो की लिस्ट में लौंग खासतौर पर शामिल होती है।

2. खांसी और बदबूदार सांसों के इलाज के लिए लौंग बहुत फायदेमंद होती है। लौंग का नियमित इस्तेमाल इन समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। आप लौंग को अपने खाने में या फिर ऐसे ही सौंफ के साथ खा सकते हैं। इससे आपको खांसी से राहत मिलेगी।

3. सामान्य तौर पर होने वाली सर्दी को लौंग से दुरुस्त किया जा सकता है। आप लौंग के तेल की दस बूंदों को शहद के साथ मिलाकर दिन में दो से तीन बार इस्तेमाल करके अपनी सर्दी को ठीक कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको सर्दी-जुकाम में राहत मिलेगी।

4. लौंग में दिमागी स्ट्रेस को कम करने का भी गुण होता है। लौंग को आप तुलसी, पुदीना और इलायची के साथ इस्तेमाल करके खुशबुदार चाय बना सकते हैं और चाहें तो यही मिक्स आप शहद के साथ इस्तेमाल करके भी स्ट्रेस से भी छुटकारा पा सकते हैं।

5. अगर आप त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे मुंहासों, ब्लैकहेड्स,और व्हाइट हेड्स से परेशान हैं तो आपके लिए लौंग का तेल फायदेमंद हो सकता है। आपको इसको अपने फेसपैक में मिलाकर इस्तेमाल करें क्योंकि यह काफी गर्म होता है और इसको सीधे त्वचा पर नहीं लगाया जा सकता है।

6. लौंग का तेल अन्य किसी भी तेल के मुकाबले सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। एंटीऑक्सीडेंट स्वस्थ त्वचा और शरीर् को तंदुरुस्त रखने में बहुत कारगर होते हैं। लौंग के तेल में मिनरल्स जैसे पोटेशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन, विटामिन-A, और विटामिन-C अत्यधिक मात्रा में होते हैं।

7. लौंग के तेल को किसी जहरीले कीड़े के काटने पर, कट लग जाने पर, घाव पर और फंगल इंफेशन पर भी इस्तेमाल किया जाता है।

8. लौंग के इस्तेमाल से बनी चाय से बालों को बहुत फायदा होता है। लौंग की चाय को बाल कलर करने और शैम्पू करने के बाद लगाना चाहिए। इसे ठंडा करने के बाद ही बालों पर इस्तेमाल करना चाहिए। आपके बालों को सुंदर बनाने में यह बहुत कारगर है।

9.लौंग के उपयोग से उलटी आने की समस्या, जी घबराना और मॉर्निंग सिकनेस में आराम मिलता है। लौंग के तेल को इमली, थोडी सी शक्कर के साथ पानी के साथ पीना चाहिए।

10. लौंग से बालों के लिए कंडीशनर भी बनाया जा सकता है। अगर आपके बाल जल्दी-जल्दी उलझ जाते हैं तो लौंग से बना कंडीशनर बहुत असरकारक है।

# ऐसे बनाएं लौंग का कंडीशनर :- 

दो चम्मच पिसी हुई लौंग और आधा कप ऑलिव ऑइल को मिक्स करके धीमी आंच पर गर्म करना करे। इस मिक्स को आंच से उतारकर ठंडा कीजिए। अब इसे छान लीजिए और पैक करके रख दीजिए। जब भी आप शैम्पू करने जाते हैं इस मिक्स का थोड़ा हिस्सा अपनी हथेलियों के बीच में लीजिए और अपनी सिर की त्वचा पर लगा लीजिए। इसे 20 मिनट तक लगे रहने दीजिए और फिर शैम्पू कर लीजिए। ऐसा करने से आपके बल उलझे नही और बल सुन्दर दिखेंगे।

Friday, 13 May 2016

केसर के ये 3 फ़ायदे जानकर हेरान रह जायेंगे आप... जानिए!

healthpatrika.com     07:49:00    
सदियों से राजघराने की रसोई में केसर का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते है कि इसका इस्तेमाल आप सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी कर सकते है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-बैक्टेरियल के गुण पाए जाते हैं। केसर त्वचा को सुंदर और निखरा बनाती है। आइये जानते है केसर से त्वचा को सुंदर बनाने के लिए टिप्स...

amazing benefit of saffron for skin in hindi

1.टैन हटाने के लिए :-

अगर आपके चेहरे में टैन है तो उन्हें हटाने के लिए रात भर मलाई में केसर के कुछ धागे भिगोकर रख दें। दूसरे दिन सुबह उंगलियों से इसको ब्लेंड कर लें और टैन वाले जगह पर लगाएं। इससे टैन धीरे-धीरे मिटने लगता है साथ ही स्किन में ग्लो भी आ जाएगा।

2.मुंहासों से निजात :- 

अगर आपके चेहरें में बार-बार मुंहासे आते हैं जिसके लिए आप न जाने क्या-क्या यूज करते है कि आपके मुंहासे चले जाए, लेकिन कुछ समय बाद फिर निकल आते है। इसके निजात पाने के लिए केसर का यूज करें।

इसके लिए तुलसी की कुछ पत्ती और केसर के धागें डाल कर पिस ले और इस पेस्ट को अपने चेहरे के मुंहासों में लगाए। इसके बाद जब यह सुख जाए तो इसे साफ पानी से धों लें। केसर में एन्टीबैक्टिरीयल गुण होते है जो इन्फेक्शन को कम करके मुंहासों का आना कम कर देता है।

3.स्किन में चमक :-

आगर आप अपने चेहरे में चमक लाना चाहते है तो इसके लिए दूध में केसर के कुछ धागे डालकर आधे घंटे के लिए भिगोदे। इसके बाद जब इसका रंग बदल जाए, तो इसमें एक चम्मच चंदन पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाकर पैक बना लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे और गर्दन में लगाएं और 20 मिनट के बाद इसे साफ पानी से धों लें। नियमित रूप से इस पैक का इस्तेमाल करने पर जल्द ही फर्क दिखेगा।

ऐसे करे शुद्ध केसर की पहचान :-

आजकर हर चीज नकली आती है जिसके कारण आपके लिए शुद्ध और असली केसर की पहचान करना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि दुकानदार लो क्वालिटी केसर में रंग मिलाकर बेचते हैं। शुद्ध केसर का रंग गाढ़ा लाल और टिप नारंगी रंग का होता है। इसके अलावा आप केसर को पानी में भिगोकर रखें। असली केसर को रंग और महक छोड़ने में कम-से-कम पंद्रह मिनट समय लगता है जबकि नकली केसर तुरन्त रंग छोड़ने लगता है लेकिन महक नहीं निकलती है।

Thursday, 10 March 2016

गोरी त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे...

healthpatrika.com     12:50:00    
अक्सर गोरेपन को ही खूबसूरती का पैमाना माना जाता है। इसी खूबसूरती को हासिल करने के लिए हमें क्या-क्या नही करना पड़ता हैं। महंगी से महंगी क्रीम, लोशन आदि सबका उपयोग किया जाता है। लेकिन अब आप घर बैठे गोरी त्वचा पा सकते हैं।

gori twacha pane ke gharelu nuskhe
आइए जानते है इन घरेलु नुस्खो के बारें में :-

-एक बाल्टी गुनगुने पानी में कुछ ठण्डे या दो नींबू का रस मिलाकर गर्मियों में कुछ महीने तक नहाने से त्वचा का रंग निखरने लगता है।

-आंवले का मुरब्बा रोज खाने से दो-तीन महीने में ही रंग निखरने लगता है।

-गाजर का जूस आधा गिलास खाली पेट सुबह लेने से एक महीने में रंग निखरने लग जायेगा है।

-पेट को हमेशा ठीक रखें, कब्ज न रहने दें।

-अधिक से अधिक पानी पीएं।

-चाय व कॉफी का सेवन कम करें।

-रोजाना सुबह शाम खाना खाने के बाद थोड़ी मात्रा में सोंफ खाने से खून साफ होने लगता है और त्वचा की रंगत बदलने लगती है।

गोरी त्वचा पाने के घरेलू उबटन :- इन सब उपायों के अलावा आप विभिन्न प्रकार के घरेलू उबटन लगा कर भी अपनी त्वचा की रंगत निखारी जा सकती है। आइये जानते हैं इनके बारे में-

हल्दी पैक :- त्वचा की रंगत को निखारने के लिए हल्दी एक अच्छा तरीका है। पेस्ट बनाने के लिए हल्दी और बेसन या फिर आटे का प्रयोग करें। हल्दी में ताजी मलाई, दूध और आटा मिला कर गाढा पेस्ट बनाएं, इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10 मिनट लगाएं और ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा की रंगत में निखार आएगा।

हनी आल्मड स्क्रब :- बादाम भी रंगत निखारने का काम करता है। रात को 10 बादाम पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उसे छील कर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में थोड़ा सा शहद मिलाएं और इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाकर स्क्रब करें।

चंदन :- गोरी रंगत देने के अलावा यह एलर्जी और पिंपल को भी दूर करता है। पेस्ट बनाने के लिए चंदन पाउडर में 1 चम्मच नींबू और टमाटर का रस मिलाएं और पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन में अच्छी तरह से लगाकर थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धो लें।

केसर पैक :- उबटन बनाने के लिए आपको दही और क्रीम में थोड़ा सा केसर मिला लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे धो लें। केसर के इस उबटन से भी कुछ दिन में आपकी त्वचा गोरी होने लगेगी।

चिरौंजी का पैक :- गोरी रंगत के लिए मजीठ, हल्दी, चिरौंजी का पाउडर लें इसमें थोड़ा सा शहद, नींबू और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे, गरदन, बांहों पर लगाएं और एक घंटे के बाद चेहरा धो दें। ऐसा सप्ताह में दो बार करने से चेहरे का रंग निखर जाएगा।

मसूर दाल पैक :- मसूर की दाल का पाउडर लें इसमें अंडे की जर्दी, नीबू का रस व कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। रोज इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, सूखने पर ठंडे पानी से धो लें। चेहरे का रंग निखर जाएगा।

बेसन का उबटन :- बेसन 2 चम्मच, सरसों का तेल 1 चम्मच और थोड़ा सा दूध मिला कर पेस्ट बना लें। पूरे शरीर पर इस उबटन को लगा लें। कुछ देर बाद हाथ से रगड कर इसे उतार लें और स्नान करें। त्वचा गोरी व मुलायम हो जाएगी।

इन सब घरेलू नुस्खो (Gharelu Nuskhe) को अपना कर आप कुछ ही दिनों में स्वस्थ, सुंदर, चमकदार और गोरी त्वचा पा सकते है। लेकिन कोई भी नुस्खा आजमाने से पहले अपनी त्वचा के प्रकार को जांच लें कि इससे आपको किसी प्रकार की एलर्जी तो नही हो रही।

Sunday, 28 February 2016

अगर खुबसूरत दिखना है तो अपनाएं ये 10 प्राकृतिक नुस्खे...

healthpatrika.com     04:53:00    
खुबसूरत कोन नही दिखना चाहता, इसके लिए हम तरह - तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन कई बार हम कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स को काम में ले लेते है, जिनके साइड इफेक्ट्स काफी नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए हमें सुन्दरता बढ़ाने वाले प्रोडक्ट्स को चुनने में सावधानी बरतनी चाहिए हमें प्राकृतिक चीजों पर ज्यादा भरोसा करना चाहिए। प्राकृतिक चीजों में जो सौन्दर्य मिलता है, वो सबसे अच्छा व प्रभावशाली होता है, तो आइये जाने खुबसूरत दिखने के 10 घरेलु नुस्खे -

10 natural beauty tips for skin

1.रूखी त्वचा के लिए : अगर आपकी त्वचा रुखी है, तो आप एक बड़ा चम्मच क्रीम और गुलाब जल को मिक्स कर चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं।

2.धूप से बचाव के लिए : हमारे आंखों के पास की त्वचा बहुत नाजुक होती है, इसलिए धूप में झुलस कर काली पड़ जाती है। धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन युक्त अंडर आई क्रीम जरूर लगाएं और सनग्लास पहनें।

3.प्रोटीन मास्क : एक बड़ा चम्मच उड़द दाल और पांच-छ: बादाम रातभर पानी में भिगो कर रख दें। सुबह उन्हें पीस कर पेस्ट बना लें। फिर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। बीस मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं। इससे चेहरे पर फे शियल जैसा निखार मिलता है और रंगत भी निखरती है।

4.झुर्रियों दूर करें : चेहरे पर रोजाना अरंडी का तेल लगाने से झुर्रियों का आना कम होता है और त्वचा मुलायम व सौम्य नजर आती है।

5.दाग-धब्बे घटाएं : त्वचा को बेदाग बनाने के लिए कच्चे आलू के टुकड़े को चेहरे पर पांच से दस मिनट तक मलें। रोजाना ऐसा करने से कुछ ही हफ्तों में चेहरे के दाग-धब्बे कम हो जाएंगे।

6.त्वचा में चमक लाएं : दो बड़े चम्मच मसूर दाल के आटे में घी और दूध मिला कर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे, गर्दन, और हाथों पर लगाएं और सूखने पर धो दें। इस हर्बल ब्लीच से चेहरा दमक उठेगा

7.ऐलोवेरा जेल : ऐलोवेरा जेल हर रोज चेहरे पर लगाने से त्वचा में चमक तो बढ़ती ही हैं साथ ही त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं।

8.आई पैक : मसूर दाल के आटे में नींबू का रस, टमाटर का जूस और थोड़ा-सा हल्दी पाउडर मिला कर पेस्ट बना लें और आंखों के चारों तरफ लगाएं। पंद्रह मिनट बाद ठंडे पानी से धोएं। इसके रोजाना इस्तेमाल से डार्क सर्कल कम हो जाएंगे।

9.टोनिंग के लिए :  रात को त्वचा की टोनिंग जरूर करनी चाहिए। इसके लिए एक छोटे चम्मच दूध में पांच बूंद चमेली का तेल मिक्स करें। फिर इसे चेहरे और गर्दन के हिस्से पर लगाएं। त्वचा मुलायम रहेगी।

10.डार्क सर्कल से बचाव : भरपूर नींद के साथ बादाम का तेल- कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लें। सोने से पहले आंखों के आसपास हल्के हाथ से बादाम के तेल की मालिश करें।

Thursday, 25 February 2016

ये 6 चीजें जो आपकी सुंदर त्वचा को पहुंचा सकती हैं नुकसान... जानिए

healthpatrika.com     12:25:00    
त्‍वचा की देखभाल में आप न केवल अपनी त्‍वचा को स्‍वस्‍थ और सुंदर बनाने का प्रयास करते हैं, बल्कि आपकी कोशिश अपनी त्‍वचा को स्‍वस्‍थ व सुंदर बनाये रखने की भी होती है। हालांकि हम अपनी त्‍वचा को नाजुक व कोमल बनाये रखने के लिए सभी जरूरी प्रयास करते हैं, लेकिन फिर भी हम कई चीजों को दरकिनार कर देते हैं। इसका खामियाजा हमारी त्‍वचा को भुगतना पड़ता है। आइए जानते हैं, कुछ ऐसी बातें जो आपकी त्‍वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

6 things that could damage your beautiful skin

1.मेकअप के साथ सोना : मेकअप के साथ सोना आपकी त्‍वचा के लिए काफी खतरनाक होता है। यदि आप मेकअप उतारे बिना सो जाती हैं, तो इससे आपकी त्‍वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। मेकअप आपकी त्‍वचा के रोमछिद्रों को बंद कर देता है। इससे सीबम ग्रंथियां सही प्रकार से सांस नहीं ले पातीं। इस कारण पिंपल और एक्‍ने की शिकायत हो सकती है। इतना ही नहीं अगर आप मेकअप के साथ ही सो जाती हैं, तो इससे तकिये में बैक्‍टीरिया हो सकते हैं। जब आप उस तकिये पर दोबारा सोती हैं, तो उस बैक्‍टीरियल संक्रमण से आपकी त्‍वचा को नुकसान हो सकता है। इसलिए मेकअप के साथ कभी भी नही सोना चाहिए।

2.ज्‍यादा कॉफी पीना : कॉफी आपको ऊर्जावान बना सकती है, लेकिन इससे आपकी त्‍वचा को नुकसान पहुंच सकता है। कॉफी का अधिक सेवन करने से आपकी उम्र जल्‍दी बढ़ती है और उस पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। दिन में दो कप कॉफी पीना ठीक है, लेकिन जब आप इससे ज्‍यादा मात्रा में कॉफी पीते हैं, जो एजिंग की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इसलिए कॉफी का सेवन भी आपकी त्वचा के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं।

3.क्‍लोरीन : तैराकी आपको फिट रखने का बहुत अच्‍छा तरीका हो सकता है, लेकिन आपकी त्‍वचा के लिए यह अच्‍छा नहीं। स्विमिंग पूल के पानी को स्‍वच्‍छ रखने के लिए उसमें क्‍लोरीन मिलाया जाता है, लेकिन यह क्‍लोरीन आपकी त्‍वचा को रूखा बना सकता है। क्‍लोरीन आपकी त्‍वचा से प्राकृतिक नमी चुरा लेता है जिससे आपकी त्‍वचा रूखी और बेजान हो जाती है। यहां तक कि शॉवर से नहाने के बाद भी क्‍लोरीन आपकी त्‍वचा से पूरी तरह नहीं हटता। तो अपनी त्‍वचा से क्‍लोरीन हटाने के लिए आपको अच्‍छे बॉडी वॉश और स्‍क्रबर की जरूरत होती है।

4.स्‍पा में अधिक समय : नियमित रूप से स्‍पा लेना त्‍वचा के लिए अच्‍छा नहीं। इससे आपकी त्‍वचा अपना कुदरती लचीलापन खो देती है। अगर आपको रोजाना सोना स्‍पा में जाना पसंद है, तो आप अपनी त्‍वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

5.पिंपल्‍स को फोड़ना : आपको यही लगता होगा कि पिंपल को फोड़ना उससे छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है, लेकिन ऐसा करके आप अपनी त्‍वचा को नुकसान ही पहुंचाते हैं। जब आप एक पिंपल को तोड़ते हैं, तो इससे उसमें मौजूद बैक्‍टीरिया और गंदगी त्‍वचा के रोमछिदों में समा जाता है, जिससे एक स्‍थायी निशान छूट जाता है। और तो और इससे अन्‍य पिंपल्‍स भी निकलने की आशंका बढ़ जाती है। तो, अगली बार पिंपल्‍स को फोड़े नहीं, बल्कि घरेलू उत्‍पादों से उसे दूर करने का प्रयास करें।


6.मोबाइल फोन : हम सभी दिन में काफी वक्‍त मोबाइल पर बिताते हैं। इस बात से पूरी तरह अनजान कि यह एक्‍ने का एक कारण हो सकता है। अगर आपको अपने चेहरे के साइड में अधिक कालापन नजर आए, तो यह इस बात का संकेत है कि आप मोबाइल फोन पर अधिक बात कर रहे हैं। मोबाइल फोन की स्‍क्रीन पर बैक्‍टीरिया जमा हो जाते हैं और जब आप लंबे समय तक मोबाइल फोन पर बात करते हैं, तो यही बैक्‍टीरिया पिंपल का कारण बन जाते हैं। इससे बचने का एक तरीका यह है कि आप अपने मोबाइल की स्‍क्रीन को साफ करते रहें साथ ही बात करने के लिए हैंडफ्री का उपयोग करें।

Tuesday, 23 February 2016

संतरे के छिलके से दूर करे मुंहासे और पाएं सुंदर त्वचा... जानिए कैसे?

healthpatrika.com     14:08:00    
ऐसे तो आयुर्वेद में सुंदर, बेदाग त्वचा पाने तथा चेहरे के मुंहासों को दूर करने के लिए कई उपाय बताये जाते हैं। इनमें से कुछ बेहद आसान है और बिना एक रुपया खर्च किए आप इनका लाभ उठा सकते हैं।


संतरें से दूर करें मुंहासे : संतरे के सूखे छिलकों को पीस कर उनका पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से मुंहासे चले जाएंगे। अगर आपके पास सूखे छिलके न हों तो संतरे या नींबू के गीले छिलकों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कच्चे पपीते को कद्दूकस करके सूती कपड़े से उसका जूस निकालें। तथा मुंहासों पर लगाएं। यह यह बहुत फायदेमंद व सस्ता इलाज है साथ ही यह चेहरे को और भी सुंदर बनाने के साथ-साथ त्वचा को भी मुलायम रखता है।

निखरेगा चेहरा : एक बड़ा चम्मच संतरे का रस और एक बड़ा चम्मच नींबू का रस लें। इन्हें दही में मिलाएं और पेस्ट बनाएं। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें और फिर गीले टिश्यू(कपड़े) से पोंछ लें। ऐसा करने से चेहरे पर चमक आएगी।

खीरे का रस, गुलाब जल और ग्लिसरीन मिलाकर और चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से चेहरा निखर जाएगा। इसे अक साथ बनाकर फ्रिज में भी रख सकते हैं।


होंठों बनाएं गुलाबी और खूबसूरत : खान-पान में फ्रूट्स तथा हरी सब्जियां शामिल करके आप अपने होठों की केयर कर सकते हैं। रात को सोते समय होठों पर दूध की मलाई लगाएं। साथ ही दिन में जब भी घर से बाहर निकलें तो होठों पर लिप बॉम लगाकर निकलें।

स्किन और बालों की सुंदरता के लिए चावल है काफी फायदेमंद.... जानिए कैसे?

healthpatrika.com     13:02:00    
चावल ऐसा धान है जिसके बिना भोजन अधूरा होता है। चावल रसोई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह जितना खाने में स्वादिष्ट लगता है उतने ही इसके अनेक फायदें भी होते है। क्या आप जानते है कि सेहत से भरपूर चावल आपकी स्किन और बालों को भी खूबसूरत बनाता है।

gharelu nuskhe rice makes your hair and skin shiney

चावल के फायदे : हेयर स्ट्रेटनर और केमिकल्स के ज्यादा इस्तेमाल से बाल खराब हो चुके हैं, तो इस मामले में चावल आपके बहुत काम आ सकता हैं। बालों को शैम्पू से धोने के बाद चावल के पानी से हल्के हाथों से स्कैल्प का मसाज करें। पांच मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर साधारण पानी से बालों को धो लें।

बालों में डाले जान : कई-कई बार बाल काफी कमजोर हो जाते हैं और आसानी से टूटने लग जाते हैं। ऐसा अमिनो एसिड, विटामिन और मिनरल्स की कमी के कारण होता है। इसलिए अपने बालों की चावल के पानी से मसाज करें ताकि आपके बालों की मजबूती बनी रहे। चावल का पानी न सिर्फ आपके बालों को मजबूत बनाता है बल्कि ये आपके बालों में चमक भी लाने का काम करता है। बालों को ज्यादा पोषण देने के लिए इसमें रोज़मैरी, लैवेंडर या टी ट्री जैसे असेंशियल ऑयल्स मिलाएं।

बालों को दें चमक : चावल का पानी न सिर्फ एक कंडीशनर का काम करता है बल्कि यह एक बेमिसाल शैम्पू का काम भी करता हैं। ज़रूरत है तो बस इसमें पिसा हुआ आंवला या शिकाकाई या संतरे का छिलका मिलाने की। अब बालों को चावल के पानी से धोएं और अपने बालों को बनाये खूबसूरत।

बेदाग और निखरी स्किन बनाएं : चावल के पानी को पूरे चेहर और गर्दन पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। इसके बाद अपने चेहरे को इसी चावल के पानी सेधो लें।हाइपरपिग्मेंटेशन, बढ़ती उम्र या धूप की वजह से होने वाले दाग-धब्बे या गोरी रंगत पाने की चाह में ऐसी कई समस्या हैं, जिससे हम गुजरते हैं। आपकी इन परेशानियों को पलभर में दूर करेगा चावल का पानी। ये आपके बढ़े हुए पोर्स को कम कर चेहरे पर कसाव लाने का काम करेगा।


चावल के पानी में कई ऐसे विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें पाए जाने वाले फ्रॉलिक एसिड और एलनटॉइन में एंटी-इंफ्लेमेंटरी इफेक्ट मौजूद होता है, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। चावल का पानी एक कमाल का टोनर है। इसकी मदद से आप पा सकते हैं मुलायम त्वचा। इतना ही नहीं, ये पिंपल्स से होने वाले घावों को भरता है।

ये एक एस्ट्रिजेन्ट की तरह काम करता है और साथ ही पोर्स को कम करने में मददगार साबित होता है। बचे हुए चावलों को बॉडी स्क्रब बनाएं। चावलों को अच्छी तरह मसल लें और इसमें 2-3 चम्मच ऑलिव ऑयल या नारियल तेल, 2 चम्मच नींबू का रस या असेंशियल ऑइल्स की कुछ बूंदे मिलाकर बॉडी पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा मुलायम बनेगी।

Monday, 22 February 2016

जानिए सुबह-सुबह गर्म पानी में शहद डालकर पीने के ये 10 हेरान कर देने वाले फायदे...

healthpatrika.com     13:42:00    
गुनगुने(हल्के गर्म) पानी के साथ शहद और नींबू के नियमित प्रयोग से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है। आइये जानते हैं कैसे।

gharelu nuskhe drink warm water with honey in the morning in hindi

गुनगुने पानी में शहद के फायदे : इस बात को तो हम सभी जानते हैं कि सुबह एक गिलास हल्के गर्म पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीना स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छा होता है। शहद को गर्म पानी के साथ लेने से वजन कम होता है। और इसके रोजाना सेवन से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से हमेशा के लिए छुटकारा पया सकता है। तो आइये जानते हैं गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में।

1.पाचन क्रिया सुधारे : अच्छे पाचन के लिए सुबह गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीना चाहिए। यह पेट को साफ करने में मदद करता है। यह लीवर में रस के उत्‍पादन को बढ़ाता है जिससे पाचन क्रिया में मदद मिलती है। नींबू में मौजूद एसिड आपके पाचन तंत्र में मदद करता है और अवांछित विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। इसके अलावा शहद एक एंटीबैक्‍टीरियल के रूप में कार्य करता है और आपके शरीर में मौजूद किसी भी तरह के संक्रमण को दूर करने में भी मदद करता है।

2.कब्‍ज को करें दूर : गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पिने से कब्‍ज से तुरंत आराम मिलता है। यह आंत को प्रोत्‍साहित कर मल त्‍यागने में मदद करता है। इसके अलावा यह आंत्र म्‍यूकस में बढ़ावा देता है, पेट को हाइड्रेट करता है और सूखे मल को पानी में भिगो देता है। इन सब की एक साथ मौजूदगी से मल त्‍यागने में मदद करता है।

3.लसीका प्रणाली की सफाई में भी मददगार : लसीका प्रणाली में पानी और आवश्यक तरल पदार्थ की कमी हो जाती है जिससे आपको सुस्त और थका हुआ महसूस होना, कब्ज, सोने में परेशानी, उच्च या निम्न रक्तचाप, तनाव और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य पर असर पड़ता है। सुबह-सुबह गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से लसीका प्रणाली को हाइड्रेट होने में मदद मिलती है जिससे न केवल सभी उपरोक्त लक्षणों बल्कि प्रतिरक्षा प्रणाली में भी सुधार होता है।

4.मौखिक स्वास्थ्य में सुधार : एसिडिक का यह मिश्रण(गर्म पानी में शहद और नींबू का रस) सांसों की बदबू को तुरंत दूर करने में मददगार होता है। नींबू अपनी लार ग्रंथियों को सक्रिय और आक्रामक बैक्टीरिया को मार कर मुंह शुद्ध करने में मदद करता है। सांस में बदबू का कारण जीभ पर सफेद परत का बनना (मुख्य रूप से खाद्य और बैक्टीरिया से मिलकर) भी है, यह रस इस परत को प्रभावी ढंग से हटाकर सांस की बदबू से छुटकारा दिलाता है।

5.मूत्रवर्धक के रूप में कार्य : शहद में बहुत ही शक्तिशाली एंटी-बैक्‍टीरियल के गुण होते हैं। इसमें कई प्रकार के संक्रमण को दूर करने की क्षमता होती है। शहद का नींबू और पानी के साथ यह मिश्रण - एक उत्कृष्ट मूत्रल (आपके शरीर से पानी बाहर निकलवाने वाला एजेंट) के रूप में कार्य करता है। यह आपके मूत्र मार्ग को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है। UTI (यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन) से पीड़ित महिलाओं के लिए यह रस एक वरदान की तरह है क्‍योंकि यह संक्रमण को दूर करने में मदद करता हे।

6.एनर्जी बढ़ाये : शहद और गर्म पानी से शरीर में एनर्जी लेवल भी बढ़ता है। शरीर में ज्यादा एनर्जी उत्पन्न होने से शरीर का मेटाबॉलिज्म और कार्यप्रणाली में भी वृद्धि होती है। शहद शरीर के अंगों को ठीक से काम करने के लिए प्रेरित करता है। सुबह-सुबह गर्म पानी में शहद और नींबू का रस लेने से आप दिन भर ऊर्जावान बने रह सकते हैं।

7.वजन घटाने में भी मददगार : शहद और नींबू के साथ गर्म पानी लेने से भूख कम लगती है। शहद और नींबू के साथ गर्म पानी में बड़ी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो भूख की इच्छा और शूगर लेवल को कम करके पर्याप्त एनर्जी प्रदान करता है। इस‍ तरह से रोजाना सुबह इसका सेवन करने से दिन भर में आपके द्वारा लिए गए भोजन की मात्रा कम हो जाएगी। अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी के साथ शहद और नींबू के साथ करने से आपका वजन काफी हद तक कम हो जाएगा।

8.त्‍वचा के लिए लाभकारी : त्‍वचा के लिए नींबू के लाभ अनेक होते है लेकिन इसके अलावा इसमें मौजूद क्‍लीजिंग तत्‍व रक्त को शुद्ध करने में मदद करता है, नई रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है। पानी और शहद का मिश्रण आपकी त्वचा के लिए एक अनूठा दृढ, जीवाणुरोधी और कोलेजन बढ़ाने वाले गुण होते है। अतः अगर आप स्वाभाविक रूप से चमकदार त्वचा चाहते हैं तो यह पेय आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा।

9.पोषक तत्वों और विटामिन से भरपूर : शहद और नींबू के गर्म पानी में कई जरूरी एंटी-आक्सीडेंट, विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसके अलावा इसमें एंटी इफ्लेमेंटरी गुण भी मौजूद होते है। इसलिए इसके सेवन से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। साथ ही यह वजन कम करने में सहायक होती हैं।


10.रोग प्रतिरोधी क्षमता : शहद का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद है इसीलिए डॉक्टर हमेशा इसके सेवन की सलाह भी देते हैं। शहद का नींबू और गुनगुने पानी के साथ रोजाना सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है। शहद और नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और कई पोषक तत्व शरीर को मौसम बदलने के साथ होने वाले संक्रमणों से दूर रखने में मदद करते हैं।

© 2011-2014 Health Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.