इन दिनों गर्मी से
केवल आपके शरीर की ऊपरी त्वचा ही बल्कि किडनी पर भी प्रभाव पड़ता है। मुंबई स्थित
ग्लोबल हॉस्पिटल में डिपार्टमेंट ऑफ यूरोलॉजी के हेड डॉक्टर प्रदीप राव के मुताबिक, गर्मी में तापमान बढ़ने के साथ किडनी की समस्या भी तेज़ी से बढ़ती है।
इस
समस्या बचने के लिए ध्यान रखे ये 5 बातें :-
खाने-पीने
का रखें ध्यान :- ज्यादा नमक और चीनी के सेवन से बचें।
ज्यादा नमक से हड्डियों से कैल्शियम हटकर किडनी में जमा हो सकता है। चीनी से
ग्लूकोज लेवल बढ़ सकता है, जिससे किडनी प्रभावित हो सकती
हैं। इसके अलावा ऑक्ज़ालेट (oxalate) से भरपूर चीजें कम
खाएं। कैल्सियम के लिए दूध, दही और पनीर आदि खाएं।
खूब
पानी पियें :- रोजाना लगभग 10 गिलास पानी पिएं। इससे शरीर
से अवशिष्ट नमक और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है और स्टोन
बनने का खतरा नहीं रहता है। आप जिंजर अले, ताजा फलों
का रस, नींबू पानी या छाछ भी पी सकते हैं। लेकिन कॉफ़ी जैसी
कैफीन युक्त चीजें पीने से बचें।
डॉक्टर
की सलाह ले :- अगर आपको कभी किडनी स्टोन की समस्या रही हो, तो अपना ख़ास ध्यान रखें। कभी-कभी दवाएं किडनी स्टोन की संभावना को कम कर
सकती हैं। आप डॉक्टर की सलाह से हाइड्रोक्लोरोथियाजिड जैसी दवा ले सकते हैं,
ये यूरिन में जारी होने वाले कैल्सियम की मात्रा को कम करती है।
यूरिन में सिस्टीन लेवल को भी कम करती है।
दवाओं
की जांच ज़रूर करें :- प्रोटीन, एंटिबायोटिक और डाइयुरेटिक दवा लेने से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है।
इसके अलावा, ऐन्टासिड और कैल्सियम की गोलियों का ज्यादा
उपयोग भी हानिकारक हो सकता है। इसलिए इन दवाओं को लेने से पहले डॉक्टर से सलाह
ज़रूर लें।
यूरिन
को रोके नहीं :- लंबे समय तक ब्लैडर में यूरिन को रोके
रखना किडनी के लिए खतरनाक होता है और आपको किडनी स्टोन का खतरा हो सकता है। लंबे
समय तक ब्लैडर में यूरिन के रहने से वेस्ट मिनरल्स और साल्ट को स्टोन में बदलने के
लिए पर्याप्त समय मिल जाता है।

