Showing posts with label Mouth-Ulcers. Show all posts
Showing posts with label Mouth-Ulcers. Show all posts

Monday, 25 July 2016

अगर मुँह के छालों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये आसान घरेलु नुस्खे!

healthpatrika.com     17:35:00    
मुँह के छालों से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं ये बीमारी ज्यादातर गर्मियों में ही देखने को मिलती है। दिखने में भले ही ये छोटे हों लेकिन इनमें दर्द ज्यादा होता है। मुँह के छालों की वजह से न तो कुछ खाया जाता है और न ही कुछ ठीक से बोला जाता है।
gharelu-nuskhe-for-mouth-ulcers-in-hindi

मुँह के छाले पोष्टिक्ता की वजह से भी हो सकते हैं लेकिन कभी कभी ये खराब लाइफ स्टाइल की वजह से भी हो जाते हैं। ऐसे में डॉक्टर द्वारा दी गई दवाई लगाने के बावजूद भी इन्हें ठीक होने में समय लगता है।

तो आज हम आपको बताते है मुँह के छालों को ठीक करने के कुछ घरेलु नुस्खो के बारे में...

* तुलसी की चार-पाँच पत्तियां रोज सुबह और शाम चबाकर ऊपर से दो घूँट पानी पीएं। इससे मुँह के छाले जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

* अमरूद के कोमल ताजे पत्तों में कत्था मिलाकर पान की तरह चबाने से भी मुँह के छाले ठीक हो जाते हैं।

* सूखे पान के पत्ते का चूर्ण बनाकर इस चूर्ण को शहद में मिलाकर दिन में 3-4 बार चाटना चाहिए।

* नींबू के रस में शहद मिलाकर कुल्ला करने से भी मुँह के छाले शीघ्र ठीक हो जाते हैं।

* नीम के टूथपेस्ट या नीम के मंजन से भी मुँह के छालों में आराम मिलता है।

* पानी में नारियल का तेल मिलाकर उसके गरारे करने से भी जल्दी लाभ मिलता है।

* दिन में 3-4 बार शुद्ध घी या मक्खन को मुँह के छालों में लगाना चाहिए।

* मिश्री को बारीक पीसकर उसमें थोड़ा सा कपूर मिलाकर छालों में लगायें।

* मुहँ के छाले होने पर अमृतधारा में शहद मिलाकर उसे दिन में 3-4 बार रुई से लगाना चाहिए।


* शहद में मुलहठी का चूर्ण मिलाकर इसका लेप मुँह के छालों पर करें और लार को मुँह से बाहर टपकने दें।

© 2011-2014 Health Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.