Showing posts with label Cancer. Show all posts
Showing posts with label Cancer. Show all posts

Saturday, 6 August 2016

कहीं आपके टूथपेस्ट में तो नही है जहर, स्टडी में हुआ है चौंकाने वाला खुलासा... अभी जानिए!

healthpatrika.com     18:19:00    
टोक्सिक लिंक संस्था की एक स्टडी में सामने आया कि कुछ टूथपेस्ट और हैंडवॉश में ट्राइक्लोसन केमिकल मिला है। दिल्ली से लिए गए सैंपलों में करीब 72 फीसदी में यह खतरनाक केमिकल मिला।
toothpaste-is-dangerous-and-poisonous-for-health

स्टडी में दिल्ली में टूथपेस्ट और साबुन के 11-11 सैंपल लिए गए। जांच में यह चोकाने वाला सच सामने आया कि एक साबुन और 4 टूथपेस्ट के सैंपल में ट्राइक्लोसन 3000 पीपीएम की तय मात्रा से अधिक पाया गया।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस केमिकल से कैंसर, लिवर और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे बच्चों की सेहत पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। कुछ टूथपेस्ट में पॉलीथीन ग्लाइकोल्स (पॉलीथीन) नाम का पदार्थ पाया जाता है, यह केमिकल आपके शरीर के लिए जहर की तरह है जो आपके दिमाग, किडनी और हृदय को नुकसान पहुंचा सकता है। 

टूथपेस्ट में ट्रिक्लोसन नाम का जर्म किलर केमिकल पाया जाता है, जिसे पहले पेस्टसाइड की तरह इस्तेमाल किया जाता था। अध्ययन से पता चला है कि यह केमिकल थायराइड, हृदय की समस्या और कैंसर जैसे रोगों को जन्म दे सकता है।

एक सर्वे के अनुसार टूथपेस्ट में इस्तेमाल होने वाले एक केमिकल से कैंसर जैसी बीमारी होने की संभावना होती है। जो टूथपेस्ट हम इस्तेमाल करते हैं। उसमें झाग एसएलएस (सोडियम लॉरियल सल्फेट) केमिकल से बनते हैं। जो कैंसर का कारण बन सकता है।

टूथपेस्ट में सोर्बिटोल मीठा पदार्थ पाया जाता हैं, जिससे पचाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसी कारण पाचन संबंधी कई परेशानियां जैसे दस्त, गैस और अपच का सामना करना पड़ सकता है।


टूथपेस्ट में पाए जाने वाले फ्लोराइड का बच्चों के दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे मस्तिष्क के विकास में रुकावट आने से ऑटिज्म या डिस्लेक्सिया जैसी समस्या हो सकती है।

Sunday, 31 July 2016

नाशपाती खानें होते है ये 9 हेरान कर देने वाले फायदे... जानिए!

healthpatrika.com     09:44:00    
नाशपाती खाने में मीठा, स्वादिष्ट के साथ-साथ बहुत पौष्टिक फल होता हैं। इसमें कई पोषक तत्व और औषधीय गुण पाए जाते हैं। नाशपाती में कैल्शियम, क्लोरीन, लोहा, मैग्नीशियम, सोडियम और सल्फर की कम मात्रा के साथ तांबा, फास्फोरस और पोटेशियम का एक अच्छा स्त्रोत होता हैं।
health-benefits-of-pear-in-hindi

आइये जानते है नाशपाती के फ़ायदे :-

*हड्डियों के लिए :-
नाशपाती में अधिक मात्रा में बोरोन होता है। बोरोन हड्डियों में कैल्शियम को बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए नाशपाती का सेवन करने से आस्टियोपोरोसिस होने का खतरा नहीं होता।

*ब्लडप्रेशर :-
नाशपाती में कई ऑक्सीकरण रोधी तत्व होते हैं, जो उम्र को बढ़ने से रोकते हैं। ये उच्च रक्तचाप और हार्ट स्ट्रोक को रोकने में मदद करता है।

*कैंसर :-
नाशपाती में हाइड्रोऑक्सीनॉमिक एसिड होता है जो पेट के कैंसर को रोकने में मदद करता है। इसका फाइबर पेट के कैंसर को बढ़ने से रोकता है और बड़ी आंत को स्वस्थ बनाए रखता है। नाशपाती के नियमित सेवन से मेनोपॉज के बाद महिलाओं में होने वाले कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। इसमें मौजूद विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट गुण कैंसर के नुकसान से कोशिकाओं की रक्षा करते है।

*पाचन तंत्र :-
नाशपाती फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैं। इसमें मौजूद पेक्टिन कब्ज और दस्त को ठीक कर सकता है।

*मधुमेह नियंत्रण :-
फाइबर से युक्त नाशपाती मधुमेह रोगियों के लिए बहुत अच्छा फल है। इससे मीठा खाने की तलब में आराम मिलता है। इसकी शकर को खून धीरे-धीरे अवशोषित कर लेता है, फाइबर इसके स्तर को नियंत्रित रखता है।

*रक्तचाप :-
नाशपाती में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और ग्लूटाथिओन तत्व उच्च रक्तचाप और हार्ट स्ट्रोक को रोकने में मदद करते हैं।

*एनीमिया :-
नाशपाती में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। अगर कोई एनीमिया से पीड़ित हो तो उसे प्रचुर मात्रा में नाशपाती का सेवन करना चाहिए।

*इम्म्युन सिस्टम :-
नाशपाती का जूस हमारे इम्म्युन सिस्टम को मजबूत बनाता है जिससे की हमें सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी बीमारियाँ नहीं होती।

*त्वचा, बाल और आँख :-

नाशपाती में मौजूद विटामिन-A और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा पर उम्र बढ़ने के प्रभाव को कम करने, झुर्रियों, मुँहासे और त्वचा से संबंधी अन्य समस्याओं को रोकने में मदद करता हैं। यह बालों के झड़ने, धब्बेदार अध: पतन, मोतियाबिंद, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया और अन्य समस्याओं के इलाज में सहायक होता हैं।

Sunday, 24 July 2016

इस फल से हो पाएगा कैंसर और एड्स जैसी खतरनाक बीमारियों का इलाज... जानिए!

healthpatrika.com     18:55:00    
हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार अब कई खतरनाक बीमरियों का इलाज हो पाएगा। इस शोध के अनुसार नोनी फल कैंसर व एड्स जैसी खतरनाक बीमारियों में भी कारगर साबित हो रहा है। वहीं भारत में वर्ल्ड नोनी रिसर्च फाउंडेशन सहित कई शोध संस्थान शोध कर रहे हैं।
noni-fruit-is-perfect-remedy-for-cancer-and-aids-health-tips-in-hindi

हाल ही में नोनी के इन रहस्यमयी गुणों का खुलासा भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में एक सेमिनार में हुआ। कृषि वैज्ञानिक नोनी को मानव स्वास्थ्य के लिए प्रकृति की अनमोल देन बता रहे हैं।

इन वैज्ञानिकों के अनुसार समुद्र तटीय इलाकों में तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, गुजरात, अंडमान निकोबार, मध्यप्रदेश सहित नौ राज्यों में 653 एकड़ में इसकी खेती हो रही है।

कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व चेयरमैन व वर्ल्ड नोनी रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. कीर्ति सिंह ने कहा – “इस फल में दस तरह के विटामिन, खनिज पदार्थ, प्रोटीन, फोलिक एसिड सहित 160+ पोषक तत्व हैं।


उन्होंने कहा कि – “इसके इतने पोषक तत्वों की मौजूदगी के चलते उच्च रक्तचाप, हृदय, मधुमेह, गठिया, सर्दी जुकाम सहित अनेक बीमारियों में औषधि के रूप में काम आता है ।उन्होंने यह भी बताया कि, “यह फल एक बेहतरीन एंटी ऑक्सिडेंट है, यदि शुरू से इसका सेवन किया जाए तो कैंसर नहीं होगा, फाउंडेशन कैंसर व एड्स पर नोनी के प्रभाव का शोध कर रहा है।

© 2011-2014 Health Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.