Bread सेहत के
लिए खतरनाक होती है। CSE की रिपोर्ट कहती है कि भूख मिटाने
के लिये जो सैंडविच आप खाते हैं वो Cancer का कारण हो सकता
है। बड़े बड़े ब्रांड के सैंपल CSE की जांच में फेल हो गए।
इसमें पाया गया कि देशभर में बिकने वाले बड़े ब्रांड की Bread और साथ ही बेकरी प्रोडक्ट्स जैसे बन्स, इंटेंट बर्गर
पिज्जा सभी में खतरनाक कैमिकल पोटैशियम ब्रोमैटेड और पोटैशियम आयोडेट पाया गया है
जो Cancer पैदा कर सकता है।
CSE ने देशभर
से जो Bread के सैंपल लिए उनमें से 38 पॉपुलर ब्रान्ड में से
84% के सैम्पल टेस्ट में खराब पाए गए हैं। टेस्ट में दोनों केमिकल्स 2B कार्सिनोजेन कैटेगरी में मिले जो बेहद खतरनाक है। Cancer के अलावा इस कैमिकल से होने वाला साइड इफेक्ट थायराइड का खतरा भी बढ़ा
देता है।
सबसे चौंकाने वाली
बात जो सामने आई है वो ये कि CSE की रिपोर्ट में जिन
कैमिकल का जिक्र है वो कई देशों में ब्लैक लिस्टेड भी है। पोटैशियम ब्रोमेट को कई
देशों ने बैन किया हुआ है जिनमें यूरोप के देशों के अलावा नाइजीरिया, कनाडा, पेरू, साउथ कोरिया और
ब्राजील प्रमुख है।
ये देश इन कैमिकल्स
के खतरे के प्रति सजग है लेकिन अपने देश में फूड सेफ्टी को लेकर कितनी गंभीरता
दिखाई जा रही है इसकी पोल ये रिपोर्ट भी खोलती नजर आ रही है। दरअसल Bread
बनाने हुए पोटैशियम ब्रोमेट का इस्तेमाल इसलिये भी किया जाता है
क्योंकि ये दिखने में एकदम आटे की तरह होती है इसका कोई रंग नहीं होता और साथ इसकी
गंध और स्वाद भी नहीं होती जिससे मिलावट आसानी से की जा सकती है लेकिन ये एक
खतरनाक पदार्थ है जो हमे Cancer भी दे सकता है।
वैसे ये कोई पहला
मामला नहीं है जब बड़े ब्रैंड में इस तरह की मिलावट सामने आई हो। रोजमर्रा
इस्तेमाल होने वाली चीजों में इस तरह की मिलावट अब आम होती जा रही है। हवा से लेकर
पानी और खाने पीने की चीजों तक सब शरीर को बीमार करने वाली नजर आ रही है ऐसे में
बड़ा सवाल ये है कि ये फायदे के लिये सेहत से समझौता करने वाली ये मिलावट कैसे और
कब रुकेगी।
